जानिए आधार कार्ड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सरल और आसान शब्दों मे
आधार कार्ड आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति का सबसे महत्वपूर्ण पहचान बन गया है। बैंक में खाता खोलने से लेकर, सरकारी योजना का लाभ उठान हो या मोबाइल का नया सिम लेना हो या किसी भी सरकारी काम में अपना पहचान दिखानी हो तो लगभग हरेक जगह यह काम आता है। कई बार आधार से जुड़ी जानकारी को अन्य दस्तावेज़ों से मिलान करना जरूरी होता है जैसे की पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड, ताकि जीतने भी रिकॉर्ड है उसमे नाम, जन्म तिथि और पता एक समान बना रहे और किसी भी सेवा का लाभ उठाने मे कोई समस्या न आए। इसीलिए यह आधार कार्ड हर नागरीक के पास अवश्य होने चाहिए।
इसके अलावा भी कई दस्तावेज मे भी पता या पारिवारिक विवरण में बदलाव होने पर कुछ अन्य दस्तावेज़ को भी अपडेट करना पड़ सकता हैं, जैसे की राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र। इन दस्तावेज़ों की जानकारी सही रहने पर कोई भी काम करने मे परेशानी नहीं होती हैं।
इस पेज पर आधार कार्ड से जूरी लगभग सभी जानकारी सरल व आसान भाषा मे दी गई है। यदि आप नया आधार कार्ड बनवाना चाहते है और आपको पता नहीं की कैसे बनाए, कहाँ से बनाए या आप अपने आधार कार्ड मे मोबाईल न०, पता बदलना चाहते है या आधार डाउनलोड करना चाहते है या फिर आवेदन की स्थिति जानना चाहते है तो आप निश्चित हो जाए यहाँ पर आपको जरूरी जानकारी मिलेगी और आप अपना काम आसानी से कर सकते है। नीचे दिए गए सभी जानकारी को ध्यान से पढ़े और अपना काम आसान बनाए ।
इस पेज पर आधार कार्ड से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है। यहाँ आप जानेंगे की आवेदन कैसे करे, कौन-कौन से दस्तावेज लगते है, आवेदन का शूल्क कितना है, अपडेट करने का तरीका और आप जानेंगे की डोमोग्राफी अपडेट क्या होता है, बायोमेट्रिक अपडेट क्या होता है क्या ये दोनों समान है या अलग-अलग है।
आधार कार्ड का बिनियादी जानकारी।
संक्षिप्त जानकारी
आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक पहचान पत्र है, जिसमें आपको मिलेंगे 12 अंकों की एक यूनिक संख्या है। इस कार्ड मे व्यक्ति का पूरा पता होता है । जैसे व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि, वर्तमान पता और फोटो दर्ज रहता है। इसे UIDAI के द्वारा जारी किया जाता है और इसकी मान्यता पूरे भारत मे होती है।
आधार कार्ड से जुड़ी जरूरी बातें
- आधार कार्ड एक सरकारी पहचान पत्र है।
- इसमें 12 अंकों की अद्वितीय संख्या होती है।
- आधार से बैंक, मोबाइल और सरकारी सेवाएं जुड़ी होती हैं।
- आधार को ऑनलाइन डाउनलोड भी किया जाता है।
- नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट किया जाता है।
- आधार जीवन भर के लिए मान्य होता है।
पात्रता क्या होनी चाहिए?
- भारत का कोई भी नागरिक हो वह आधार के लिए आवेदन कर सकता है।
- नवजात बच्चे के लिए भी आधार बन सकता है।
- इसमे आय या जाति का कोई शर्त नहीं होता।
- आवेदन के समय व्यक्ति का उपस्थित होना अनिवार्य होता है। यदि आवेदक उपस्थित नहीं है तो उसका आधार नहीं बन सकता।
आधार कार्ड से मिलने वाले लाभ
- आपको सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिलता है।
- आप आधार कार्ड से नया सिम खरीद सकते है।
- यह डिजिटल पहचान के रूप में भी काम करता है।
- इससे सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में आती है।
इससे आप अपना बैंक खाता आसानी से खुलवा सकते है। और इसे आप अपने सभी खाता मे लिंक भी करवा सकते है और आप अपने किसी एक बैंक खाता मे seeded भी करवा सकते है। आधार एक से अधिक खाता मे seeded नहीं होता है यह सिर्फ एक ही खाता मे seeded होता है। आप जिस खाता मे चाहे उस खाता मे अपना आधार seeded करवा सकते है। आप इसे बदल के दूसरे खाता मे seeded करवा सकते है। ध्यान रहे आपको की आधार लिंक और आधार seeded दोनों अलग-अलग है। आधार seeded की सुविधा सरकार ने इस लिए दिया है की कोई भी सरकारी लाभ की राशि सीधे आपके खाते मे पहुच जाए। आपका आधार जिस बैंक अकाउंट मे सीडेड रहेगा उसी खाता मे आपका पैसा आएगा। आप बरे आसानी से चेक भी कर सकते है की आप का आधार किस बैंक खाता मे सीडेड है। यदि आपके बैंक खाते मे आधार सीडेड नहीं है या seeded बदलना चाहते है तो इसके लिए नीचे लिंक वाले सेक्शन मे जाए वहाँ पर दोनों लिंक दिया हुआ है।
जरूरी दस्तावेज
- पहचान के लिए कोई एक प्रमाण – पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि
- पता प्रमाण के लिए इनमेसे कोई एक– बिजली बिल, राशन कार्ड, बैंक पासबुक
- जन्म तिथि प्रमाण के लिए इनमेसे कोई एक – जन्म प्रमाण पत्र या मार्कशीट
- बच्चों के लिए माता-पिता का आधार कार्ड हों चाहिए।
आवेदन शुल्क
- नया आधार बनवाना – बिल्कुल मुफ्त
- 5-7 साल और 15-17 साल के बच्चों के लिए — बिल्कुल मुफ़्त
- डेमोग्राफीक अपडेट (नाम, पता, लिंग, जन्मतिथि, मोबाईल या ईमेल अपडेट के लिए)– ₹75
- बायोमेट्रिक अपडेट(फोटो, फिंगरप्रिंट, या आइरिस) के लिए – ₹125
- बायोमेट्रिक + डेमोग्राफीक दोनों एक साथ करने पर - सिर्फ ₹125
- PVC कार्ड ऑर्डर करने पर – ₹75
आवेदन प्रक्रिया
- नजदीकी आधार केंद्र पर जाएं।
- फॉर्म भरें और अपना दस्तावेज जमा करें।
- बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करें।
- रसीद प्राप्त करें और स्टेटस ट्रैक करें।
- आधार जारी होने पर डाउनलोड करें।
महत्वपूर्ण लिंक
| लिंक नाम | लिंक |
|---|---|
| aadhaar login | login |
| check enrollment or update status | click me |
| check aadhaar PVC card status | status check |
| order aadhaar PVC card | order PVC card |
| verify mobile number & email in aadhaar card | check mobile / email |
| aadhaar card bank seeding status check | check here |
| आधार डाउनलोड करें | Download Aadhaar |
| आधार विवरण अपडेट करें | after login |
| आधार अपॉइंटमेंट बुक करें | appointments |
| आधार नामांकन केंद्र खोजें | Find Center |
| आधार आधिकारिक वेबसाइट | official website |
| whatsapp channel | join |
बैंक खाता मे आधार seeded कैसे करू?
यदि आप अपने बैंक खाते मे आधार seeding करवाना कहते है तो आप के पास कम से कम एक बैंक खाता अवश्य होना चाहिए। और आप के पास आधार कार्ड भी होने चाहिए अगर ये दोनों आप के पास है तो आप बहुत ही आसानी से अपना आधार अपने बैंक खाते से seeding करवा सकते है।
desktop mode
- step-1. अपने मोबाईल मे डेस्कटॉप मोड को ऑन करे।
- step-2. सबसे ऊपर नेवीगेशन बार मे coustomer वाले बटन पर क्लिक करे।
- step-3. यहाँ आपको ढ़ेर सारे ऑप्शन मिलेंगे उसमे एक Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) होगा उस पर क्लिक करे।
- step-4. क्लिक के बाद एक dassboard खुलेगा।
- step-5. यहाँ से आप seeding और deseeding करा सकते है। जो जानकारी आप चाहते है उस ऑप्शन पर क्लिक करके डिटेल्स डाल कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
| event | link |
|---|---|
| खाता मे आधार seeded करे / seeded बदले | official site |
महत्वपूर्ण सूचना
यह वेबसाइट किसी भी सरकारी विभाग से संबंधित नहीं है। यहाँ दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। किसी भी आवेदन या भुगतान से पहले आप आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी को अवश्य जांच लें।