government resources & citizen media

https://www.grcm.in

GRCM.IN

बिहार बोर्ड 10वीं पास First & Second Division वाले छात्रों के लिए स्कॉलरशिप 2026: आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

10th pass scholarship 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी

योजना का नाम

मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 (10th pass scholarship first & second division छात्रों के लिए)

संक्षिप्त विवरण

बिहार सरकार द्वारा मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस छात्रवृति योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस योजना का लाभ उसी छात्र-छात्राएं को मिलेगा जो छात्र-छात्राएं 10वीं की परीक्षा मे First Division या Second Division से पास होगा। यह सुविधा विशेष रूप से उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से 10वीं की परीक्षा पास करेगा। जिससे बिहार राज्य के छात्रों को शैक्षणिक सहायता मिल सके।

इस योजना के लिए सरकार ने आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी है। ऑनलाइन प्रक्रिया होने के कारण अब छात्र इस योजना के लिए घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार इस योजना के लिए पत्र है वो आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करते समय छात्र अपने सही जानकारी भरे और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना जरूरी होता है। जिससे आवेदन में किसी प्रकार की समस्या न हो। आवेदन के बाद विद्यार्थी खुद से अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन के माध्यम से चेक कर सकते हैं। जिससे विद्यार्थी को समय-समय पर अपडेट मिलती रहती है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहती है। इन से जुड़ी सभी जानकारी इसी पेज के नीचे उपलब्द हैं।

BSEB 10th Pass Scholarship 2026

मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना 2026

https://www.grcm.in

image
image

10th Pass Scholarship के लिए कौन - कौन-सी पत्रता होनी चाहिए

Sr No. Details
1. 2026 में BSEB से विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए
2. छात्र बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
3. सिर्फ SC/ST वर्ग के छात्रों के लिए द्वितीय श्रेणी भी मान्य

महत्वपूर्ण दस्तावेज

मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करते समय छात्रों को आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मैट्रिक मार्कशीट, बैंक खाता विवरण, फोटो और निवास प्रमाण पत्र आवश्यक होती हैं। ये सब दस्तावेज छात्र के पास अवश्य होना चाहिए। सभी प्रमाण पत्र पर सामान जानकारी होना चाहिए।

Sr No. Document विवरण
1. 10th Marksheet श्रेणी से जुड़ी जानकारी के लिए
2. Aadhar Card आधार कार्ड नाम और पते की जानकारी के लिए
3. Bank Passbook (Account should be in student's name) बैंक पासबुक (छात्रवृति की राशि प्राप्त करें के लिए)
4. Caste Certificate जाति के प्रमाण के लिए
5. Residential Certificate निवास स्थान से जुड़ी जानकारी के लिए
6. Income Certificate आय के स्रोत से जुड़ी जानकारी के लिए
7. Passport Size Photo हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो
8. Mobile Number OTP और मैसेज से जुड़ी जानकारी के लिए
9. Email ID Notification और अन्य जानकारी की सूचना प्राप्त करने के लिए
image
image

स्कालर्शिप राशि की जानकारी

Sr No. Category Division Amount
1. General/OBC/SC/ST First ₹10,000
2. SC/ST Second ₹8,000

जो भी छात्र first division से पास होता है। उस छात्र को 10,000 रुपया इस छात्रवृति योजना के तहत सरकार के द्वारा दिया जाता हैं। चाहे वो छात्र जिस भी Category का हो। सिर्फ SC/ST Category के छात्र को Second Division पर 8,000 रुपया छात्रवृति राशि मिलता हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  1. BSEB 10th Pass Scholarship 2026 - Application Start Date: (Comming Soon)
  2. 2026 Application Last Date: (Update Soon)
image
image

आवेदन कैसे करें

  • नीचे important लिंक वाले सेक्शन पर जाए
  • "Apply Online" वाले लिंक पर क्लिक करें
  • उसके बाद आधिकारिक पोर्टल खुल जाएगा।
  • "मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना (10th Passed Scholarship 2026)" वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • अपनी पूरी जानकारी भरें जैसे:- नाम, पिता का नाम, स्कूल का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, आदि
  • OTP वेरीफिकेशन के लिए मोबाईल नंबर डाले
  • अपनी जाति, बैंक अकाउंट डिटेल्स, आधार नंबर आदि भरें
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें (जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो आदि)
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को ध्यान से जांचें ताकि कोई गलती न हो
  • सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें और भविष्य के लिए रसीद डाउनलोड करें
image
image

Application का स्टेटस कैसे देखें

नीचे "Application Status चेक करें" वाले लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद एक डिटेल्स बॉक्स खुलेगा उसमें अपना Regestration Number और Date Of Birth की जानकारी सही-सही भरें उसके बाद Get Status वाले बटन पर क्लिक करें उसके बाद आपके application का स्टेटस दिखेंगा।

मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

Q 1.क्या 10वीं Second Division पास छात्रों को भी स्कॉलरशिप मिलती है?

ans :- हाँ, कुछ विशेष जाति वर्ग के छात्रों को 10वीं में Second Division से पास होने पर भी इस स्कॉलरशिप का लाभ मिलती है। जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्रों को इस स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाता है।

Q 2.क्या General, OBC/EBC Category के Second Division से पास छात्रों को यह स्कॉलरशिप मिलती है?

ans :- नहीं, General, OBC/EBC के छात्रों को Second Division के आधार पर इस स्कॉलरशिप का लाभ नहीं दिया जाता है। इन category के छात्रों को केवल First Division के आधार पर ही इस स्कॉलरशिप का लाभ मिलती हैं।

Q 3.बिहार बोर्ड 10वीं पास स्कॉलरशिप की राशि कब मिलती है?

ans :- आवेदन की जांच और सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र छात्रों को स्कॉलरशिप की राशि DBT के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेज दी जाती है। छात्रों के बैंक खाते मे आधार कार्ड Seeded अवश्य होना चाहिए। क्यूकि Scholarship की राशि DBT के माध्यम से ही भेजी जाती हैं।