चरित्र प्रमाण पत्र - गृह विभाग (Home Dept)
इस पेज पर चरित्र प्रमाण पत्र से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी सरल हिंदी भाषा में उपलब्ध है। यहाँ आप यह जानेंगे की आचरण प्रमाण पत्र किन कार्यों के लिए आवश्यक है। इस पेज पर Character Certificate ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप समझाई गई है। इसके साथ ही आवेदन करने के लिए जिन जिन दस्तावेजों के आवश्यकता होती उसकी पूरी जानकारी भी यहाँ उपलब्ध कराई गई है। यह प्रमाण पत्र किस अधिकारी द्वारा जारी किया जाता है इसकी भी जानकारी दी गई है। यह पेज नए आवेदकों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। इससे आपको आवेदन करने में आसानी होगी।
यहाँ आपको आवेदन के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के बारे मे पूरी जानकारी मिल सकती हैं। इसके अलावा आवेदन करने के बाद उसकी स्थिति कैसे जांचें और डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी यहाँ उपलब्ध है। इस पेज का यही उद्देश्य है की आपको सही और विश्वसनीय जानकारी मिल सके ताकि आप बिना किसी भ्रम के आवेदन कर सकें।
लटेस्ट जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे
लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए आज ही जॉइन करें हमारे चैनल से: whatsapp | arattai
आपकी जानकारी का भरोसेमंद साथी ।
https://www.grcm.in
आचरण प्रमाण पत्र के लिए ज़रूरी दस्तावेज:
- आवेदक का कोई एक पहचान पत्र: आधार कार्ड (अनिवार्य), Voter ID Card .....आदि
- निवास का प्रमाण: स्थायी निवास प्रमाण पत्र या पते का कोई अन्य प्रमाण पत्र।
- उद्देश्य का विवरण: आप यह सर्टिफिकेट किस कार्य (नौकरी, पासपोर्ट आदि) के लिए बनवा रहे हैं, उसका विवरण।
- निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र (Affidavit/Self-Declaration)।
- आवेदक का हाल ही के पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर OTP verification के लिए
note 1. :- पुलिस सत्यापन (Verification): यह इस दस्तावेज की सबसे मुख्य प्रक्रिया है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपका आवेदन आपके नजदीकी पुलिस स्टेशन में भेजा जाता है। थाना आपके पते (निवास) और आपके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करता है।
note 2. : - वैधता (Validity):आचरण प्रमाण पत्र की वैधता (Validity) लगभग 6 महीने (Six Months) तक होती है। यह तारीख प्रमाण पत्र के जारी होने की तिथि से लागू होती है। 6 महीने के बाद इसकी वैधता समाप्त हो जाती हैं।
निष्कर्ष (Conclusion) : चरित्र प्रमाण पत्र आपकी ईमानदारी और अच्छे आचरण का एक सरकारी प्रमाण पत्र है। किसी भी जिम्मेदार पद या विदेश यात्रा (पासपोर्ट) के लिए यह एक जरूरी दस्तावेज है। यह दस्तावेज सुनिश्चित करता है कि आपका बैकग्राउंड साफ़ (Clear) हैं या नहीं।
महत्वपूर्ण लिंक
चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल: आचरण प्रमाण ऑनलाइन आवेदन करे
अपने आवेदन की स्थिति यहाँ से जाँच सकते है: स्टेटस देखें
Character Certificate डाउनलोड करे: प्रमाण पत्र Download करे