government resources & citizen media

https://www.grcm.in

GRCM.IN

bihar post matric scholarship (PMS) 2024-25, 2025-26: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (PMS) 2024-25,2025-26

योजना का नाम

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (bihar post matric scholarship, PMS)

संक्षिप्त विवरण

post matric scholarship (PMS) योजना यह एक सरकारी योजना हैं। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा SC, ST, BC एवं EBC वर्ग के छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना चलाई जा रही है। यह योजन उन छात्रों के लिए हैं। जो छात्र 10वीं पास होने के बाद आगे की पढ़ाई कर रहे हैं। वे छात्र इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करे सकते हैं। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई करने मे मदद मिलती हैं। इसमे 11वीं, 12वीं, स्नातक और अन्य कोर्स भी शामिल हैं। इस योजना के लिए छात्र खुद से भी घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करे सकते हैं। क्यूकि इस प्रक्रिया को सरकार ने ऑनलाइन कर दी हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना हैं।

image
image
image
image

मुख्यमंत्री पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना

Bihar Post Matric Scholarship (PMS) yojana

SC / ST / BC / EBC छात्रवृत्ति योजना

https://www.grcm.in

स्कॉलरशिप योजना का विवरण जाने

क्र.सं. विवरण जानकारी
1योजना का नामbihar post matric scholarship (PMS) yojana
2विभागबिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा यह योजना चलाई जाती हैं
3लाभार्थीकेवल SC / ST / BC / EBC वर्गों के छात्रों के लिए हैं
4शैक्षणिक स्तरछात्र 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई कर रहा हों
5आवेदन प्रक्रियायह प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई हैं
6भुगतान माध्यमपैसों की भुगतान DBT के माध्यम से किया जाता हैं

PMS के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए

  • आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • छात्र SC / ST / BC / EBC वर्ग से संबंधित हो होना चाहिए
  • छात्र 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए
  • छात्र का नामांकन मान्यता प्राप्त संस्थान में होना चाहिए
  • छात्र के वार्षिक पारिवारिक आय ₹3,00,000 से अधिक न हो
  • आधार से लिंक बैंक खाता अनिवार्य हैं

post matric scholarship के लिए आवश्यक दस्तावेज

दस्तावेज स्थिति विवरण
आधार कार्डअनिवार्यDBT से जुड़ा हो
जाति प्रमाण पत्रअनिवार्यसरकारी मान्य
आय प्रमाण पत्रअनिवार्यवर्तमान वर्ष ( छात्र के नाम का या छात्र के माता या पिता के नाम पर होना चाहिए)
निवास प्रमाण पत्र अनिवार्यसरकारी मान्य
बैंक पासबुकअनिवार्यछात्र के नाम पर
बोनाफाइड प्रमाण पत्रअनिवार्यसंस्थान द्वारा जारी
फीस रसीदअनिवार्यवर्तमान सत्र
पासपोर्ट साइज़ का फोटो अनिवार्य फोटो हालिया होना चाहिए
मार्कशीट अनिवार्य पिछले कक्ष का मार्कशीट होना चाहिए

बोनाफाइड सर्टिफिकेट क्या है और यह कहाँ से मिलेगा?

बोनाफाइड सर्टिफिकेट एक प्रमाण पत्र होता हैं। बोनाफाइड सर्टिफिकेट संबंधित स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया जाता है। छात्र का नामांकन वर्तमान मे जिस स्कूल या कॉलेज है उस स्कूल या कॉलेज से यह प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता हैं। बोनाफाइड सर्टिफिकेट यह प्रमाणित करता है कि छात्र वर्तमान मे किस शैक्षणिक सत्र में उस संस्थान में अध्ययनरत है। यह प्रमाण पत्र संस्थान के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। PMS पोर्टल पर इसका निर्धारित प्रारूप भी उपलब्ध रहता है।

इस योजना मे आवेदन करने के लिए जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बहुत जरूरी हैं। यदि आप अभी तक ये दस्तावेज नहीं बनाए है तो आप हमारे जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र वाले पेज पर जाकर पूरी जानकारी देख सकते हैं। इस पेज पर पूरी जानकारी आसान शब्दों मे समझया गया है। आवेदन प्रक्रिया से लेकर महत्वपूर्ण दस्तावेज और प्रमाण पत्र Download करने तक की पूरी जानकारी उपलब्द हैं। इन सब के अलावे आप आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों की जानकारी भी प्राप्त करना कर सकते हैं।

image
image
image
image

PMS से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ

important Date
क्र.सं. विवरण तिथि
1आवेदन प्रारंभ PMS(2025-26)15/09/2025
2 अंतिम तिथि PMS(2025-26)25/12/2025
3.आवेदन प्रारंभ PMS(2024-25)25/08/2025
4. अंतिम तिथि PMS(2024-25)15/11/2025
5.सुधार और finalize करने की अंतिम तिथि20/03/2026

महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

Q 1.बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (PMS) क्या है और यह किसके लिए है?

ans :- बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (PMS) बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही एक योजना है। इस योजना का उद्देश्य यह है की जो भी छात्र अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के हैं उन छात्र-छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना हैं। जो छात्र 10वीं (मैट्रिक) पास करने के बाद 11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, आईटीआई या अन्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वो छात्र इस योजन के लिए आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं।

Q 2.बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए कौन-कौन से कोर्स पात्र हैं?

ans :- मैट्रिक (10वीं) के बाद के सभी मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम इस छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र हैं। इसमें इंटरमीडिएट (11वीं-12वीं), स्नातक (BA, BSc, BCom), स्नातकोत्तर (MA, MSc), आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य व्यावसायिक कोर्स शामिल हैं। शर्त यह है कि संस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए। तभी छात्र इस योजना का पूरा लाभ उठा सकता हैं।

Q 3.आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र कितना पुराना होना चाहिए?

ans :- आवेदन के लिए आय प्रमाण पत्र नवीनतम होना चाहिए। आमतौर पर यह आवेदन वर्ष के वित्तीय वर्ष का बना हुआ होना चाहिए। आय प्रमाण पत्र की वैधता सिर्फ एक साल का ही होता हैं। पुराना या अमान्य आय प्रमाण पत्र से आवेदन करने पर आवेदन को रिजेक्ट किया जा सकता है। आय प्रमाण पत्र छात्र के नाम से या छात्र के माता या पिता मे से किसी एक के नाम से है तो किसी एक के नाम से बना आय प्रमाण पत्र का उपयोग आवेदन करें के लिए कर सकता हैं। ध्यान रहे की आय प्रमाण पत्र एक वर्ष से अंदर का बना हुआ होना चाहिए। क्यूकि आय प्रमाण पत्र की वैधता एक साल पूरा होने के बाद समाप्त हो जाता हैं।

Q 4.क्या बिहार के बाहर पढ़ने वाले छात्र भी PMS स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं?

ans :- हाँ, यदि छात्र बिहार का स्थायी निवासी है और वह किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में बिहार के बाहर पोस्ट-मैट्रिक कोर्स कर रहा है तो वह भी बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन कर सकता है। छात्र पूरे भारत मे कही भी पढ़ता है तो वह छात्र इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है। लेकिन छात्र बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए। यह योजन केवाल बिहार के छात्रों के लिए हैं जो उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Q 5.यदि आवेदन फॉर्म में गलती हो जाए तो क्या सुधार किया जा सकता है?

ans :- हाँ, यदि आवेदन फॉर्म मे कोई गलती हो जाए तो आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सुधार किया जा सकता है। सबमिट करने के बाद सुधार की सुविधा सीमित हो जाती है। इसलिए आवेदन भरते समय सभी जानकारी और दस्तावेज़ों की सावधानीपूर्वक जाँच करने के बाद ही अंतिम रूप से सबमिट करें।

Q 6.बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की राशि कब तक बैंक खाते में आती है?

ans :- आवेदन करने के बाद पहले संस्थान स्तर पर सत्यापन किया जाता हैं और फिर उसके बाद जिला स्तर पर सत्यापन किया जाता है। सभी सत्यापन सफल होने के बाद छात्रवृत्ति की राशि आधार से जुड़े बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है। इस प्रक्रिया में कुछ महीनों का समय लग सकता है।