ज्ञानदीप पोर्टल बिहार 2026: RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीट पर नामांकन
ज्ञानदीप पोर्टल से जुड़ी जानकारी
ज्ञानदीप पोर्टल बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित एक आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल है। यह पोर्टल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(c) के अंतर्गत काम करता है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर, वंचित और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में कक्षा 1 में 25% आरक्षित सीटों पर निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन की पूरी प्रक्रिया ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाती है।
महत्वपूर्ण सूचना
ज्ञानदीप पोर्टल पर छात्र पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और समय रहते ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।
ज्ञानदीप पोर्टल RTE नामांकन से जुड़ी मुख्य जानकारी
योजना का नाम: ज्ञानदीप पोर्टल RTE 25% प्रवेश योजना
संचालन विभाग: शिक्षा विभाग, बिहार सरकार
WWW.GRCM.IN
ज्ञानदीप पोर्टल 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ
| क्रम संख्या | प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|---|
| 1 | विद्यालयों द्वारा Intake Capacity अपडेट | 22 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 |
| 2 | छात्र ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि (दूसरी चरण) | 15 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक |
| 3 | पंजीकृत छात्रों का सत्यापन की तिथि | update soon |
| 4 | ऑनलाइन विद्यालय Allotment की तिथि | update soon |
| 5 | चयनित छात्रों का विद्यालय में प्रवेश करने की तिथि | comming soon |
पात्रता (Eligibility)
ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से RTE योजना के अंतर्गत केवल वही बच्चे आवेदन के पत्र होते हैं, जो सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा करते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता से जुड़ी जानकारी की जाँच अवश्य करें और उसके बाद ही आवेदन करें।
- बच्चा बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए
- बच्चे की आयु कम से कम 6 वर्ष होनी चाहिए
- SC/ST/EBC/OBC/ Minority परिवार की वार्षिक आय 1 लाख तक होनी चाहिए हैं
- EWS वर्ग के किसी भी जाति के बच्चे जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 2 लाख से कम हैं वो इसके लिए पत्र माने जाते हैं
- अनाथ बच्चे आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ पात्र माने जाते हैं
- आवेदन के समय वैध दस्तावेज़ उपलब्ध होना अनिवार्य है
पात्रता से संबंधित अंतिम निर्णय दस्तावेज़ सत्यापन एवं आधिकारिक पोर्टल पर जारी नियमों के अनुसार लिया जाता है।
ज्ञानदीप पोर्टल के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण दस्तावेज
- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र या अस्पताल/नर्सिंग होम द्वारा जारी प्रमाण पत्र
- माता-पिता या अभिभावक द्वारा दिया गया स्व-घोषणा पत्र
- जाति प्रमाण पत्र जहां लागू हो (अनाथ बच्चों के लिए अनिवार्य नहीं)
- आय प्रमाण पत्र (अनाथ बच्चों पर लागू नहीं)
- निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
- आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस या बिजली बिल (माता-पिता का)
- माता-पिता या अभिभावक का आधार कार्ड
- बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो अधिकतम 50 KB
- बच्चे का आधार कार्ड विद्यालय में प्रवेश के तीन माह के भीतर अनिवार्य रूप से विद्यालय में जमा करना होगा हैं
- बच्चे के माता या पिता का मोबाईल नंबर
यदि आपने अभी तक cast certificate, domicile certificate या income certificate नहीं बनाए है तो आप इस लिंक पर क्लिक करके आवेदन की पूरी प्रक्रिया जान सकते हैं। यदि आप जन्म प्रमाण पत्र, वोटर ID और aadhaar card से जुड़ी जानकारी चाहते है तो बस एक क्लिक करे और जाने पूरी जानकारी।
ज्ञानदीप पोर्टल आवेदन शुल्क की जानकारी
ज्ञानदीप पोर्टल बिहार सरकार के अंतर्गत RTE 25% सीट नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। इस योजना में ऑनलाइन फॉर्म भरने, पंजीकरण या स्कूल आवंटन के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता।
इस योजना के तहत अनाथ बच्चे भी नामांकन के लिए पात्र होते हैं। प्रवेश संबंधित निर्णय दस्तावेज़ सत्यापन एवं आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए गए नियमों के अनुसार होता है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले इस पेज पर दिए गए जानकारी को ध्यान से पढ़ें और पात्रता की पुष्टि करें
- उसके बाद इस पेज के नचे Imoptant Link वाले सेक्शन में जाए
- आधिकारिक ज्ञानदीप पोर्टल "new regestration" वाले लिंक पर क्लिक करें
- ज्ञानदीप पोर्टल खुलने के बाद माता-पिता या अभिभावक अपने मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें
- पंजीकरण के बाद आपके मोबाइल नंबर पर User ID SMS के माध्यम से प्राप्त होगी
- User ID से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें
- बच्चे से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड करें
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी एक बार अच्छे से जांच लें
- फॉर्म सबमिट होने के बाद आवेदन की रसीद या विवरण अपने पास सुरक्षित रखें
- विद्यालय आवंटन होने पर निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित स्कूल में जाकर नामांकन कराए
ज्ञानदीप पोर्टल Login / Registration
हमारी वेबसाइट के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को ज्ञानदीप पोर्टल से संबंधित Login एवं Registration प्रक्रिया की पूरी जानकारी सरल भाषा में प्रदान की जाती है। वास्तविक पंजीकरण एवं लॉगिन की सुविधा केवल आधिकारिक ज्ञानदीप पोर्टल पर ही उपलब्ध है।
सबसे पहले माता-पिता / अभिभावक को पोर्टल पर Registration करना होता है। सफल पंजीकरण के बाद प्राप्त User ID से पोर्टल पर Login कर छात्र का ऑनलाइन आवेदन पूरा किया जाता है।
- Registration के लिए मोबाइल नंबर एवं OTP की आवश्यकता होती है
- User ID मोबाइल नंबर पर SMS द्वारा भेजी जाती है
- Login के बाद ही आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है
| describe | links |
|---|---|
| छात्र पंजीकरण (new Registration) | click me |
| छात्र लॉगिन (Login) | click me |
| अपने आवेदन का स्टेटस देखें | click me |
| स्कूल सूची देखें (View School List) | click me |
| आधिकारिक ज्ञानदीप पोर्टल (official website) | click me |