government resources & citizen media

https://www.grcm.in

GRCM.IN

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 – 12th Pass छात्राओं के लिए आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: 12th pass लड़कियों के लिए

योजना का नाम

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (इंटरमीडिएट पास) प्रोत्साहन योजना 2026

संक्षिप्त विवरण

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 12th Paas लड़कियों के लिए हैं। बिहार सरकार की यह एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत बिहार राज्य की 12वीं (Inter) उत्तीर्ण अविवाहित छात्राओं को ₹25,000 की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती हैं। यह राशि DBT के माध्यम से सीधे Student के Bank Account मे दी जाती है ताकि छात्र उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित हो सकें। यह योजना सिर्फ और सिर्फ 12th Paas लड़कियों के लिए हैं। इस योजन का लाभ लड़कों को नहीं मिलता हैं।

image

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (इंटरमीडिएट पास) Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana (Inter)

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2026 | इंटर पास लड़कियों को ₹25,000 रुपए की राशि दी जाती हैं।

https://www.grcm.in

image

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Inter) के लिए आवश्यक दस्तावेज़

important document
क्रम संख्या दस्तावेज़ विवरण
1.आधार कार्डआधार कार्ड बैंक खाता से लिंक और Seeding अवश्य होना चाहिए)
2.12वीं की मार्कशीटBSEB मान्यता प्राप्त बोर्ड से होना चाहिए
3.बैंक पासबुकस्कॉलरशिप की राशि प्राप्त करने के लिए
4.पासपोर्ट साइज फोटोछात्र अपना हालिया फोटो दें ताकि veryfication मे कोई दिक्कत न हों
5.निवास प्रमाण पत्रबिहार राज्य का (यदि लागू हो)
6.जाति प्रमाण पत्रयदि लागू हो
7. मोबाईल नंबर सूचना प्राप्त करें के लिए
8. ईमेल आईडी सूचना के लिए

छात्रों के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी हैं। इस जानकारी को ध्यान से पढ़ें। जो भी छात्र इस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं। इस बात का ध्यान अवश्य रखे की जो बैंक खाता से आप इस योजन के लिए आवेदन कर रहे है। उस बैंक खाते मे आधार कार्ड लिंक होना चाहिए और आधार कार्ड NPCI में सीडिंग(Seeding) अवश्य होना चाहिए। तभी आप के खाते मे इस स्कॉलरशिप की राशि भेजी जाएगी। क्यूकि इस स्कॉलरशिप की राशि DBT के माध्यम से सीधे छात्र के बैंक खाते मे भेजी जाती हैं। इसीलिए आधार कार्ड बैंक से लिंक होना चाहिए और NPCI में Seeding होना चाहिए।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए बिहार सरकार आर्थिक सहायत प्रदान करता हैं। जिसके लिए छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होता हैं। आवेदन करते समय आधार कार्ड, बैंक खाता और अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैं। यदि आपको इसके अलावा अन्य दस्तावेज बनानें हों तो जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और आया प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी भी देख सकते हैं। जिससे आवेदन प्रक्रिया आसान हो जाती हैं।

यहाँ से आप जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और पैन कार्ड से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ पर पूरी जानकारी सरल शब्दों मे समझ सकते हैं।

₹25,000 प्रोत्साहन राशि किसे मिलेगी? (पात्रता)

यह योजन प्रत्येक Category के बालिकाओं के लिए हैं। जो भी छात्राएं 12th में 1st, 2nd या 3rd division से Pass हैं। वो सभी छात्राएं इस योजना के लिए पत्र हैं। पात्र उम्मीदवार इस योजना का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Eligibility
क्रम संख्या पात्रता मानदंड विवरण
1.निवासीबिहार राज्य की छात्रा होनी चाहिए
2.शैक्षणिक योग्यता12वीं (Inter) BSEB से 2026 में उत्तीर्ण होना चाहिए और किसी भी Division से पास होना चाहिए
3.वैवाहिक स्थितिकेवल अविवाहित छात्राएं इसके लिए पत्र हैं
4.अन्य राज्यअन्य राज्य की छात्राएं इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Inter) में आवेदन कैसे करें

  1. नीचे महत्वपूर्ण लिंक वाले सेक्शन पर जाएं
  2. new scholarship 2026 "Apply Online" वाले लिंक पर क्लिक करें
  3. उसके बाद आधिकारिक वेबसाईट खुलेगा
  4. उसके बाद अपने Cast Category और session के हिसाब से application फॉर्म खोले
  5. फॉर्म खुलने के बाद आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  6. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन रसीद सुरक्षित रखें।
  7. ₹25,000 की राशि DBT के माध्यम से खाते में भेजी जाएगी।
  8. आवेदन में वही विवरण भरें जो इंटर एडमिट कार्ड और मार्कशीट में दर्ज है।
image
image

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की महत्वपूर्ण तिथि की जानकारी

  1. आवेदन शुरू: comming soon
  2. अंतिम तिथि: update soon

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (इंटरमीडिएट) से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

Qमुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?

ans :- मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। यह एक महत्वपूर्ण योजना हैं। इसका योजना का उद्देश्य है की बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना। इस योजना के अंतर्गत इंटरमीडिएट (12th) पास अविवाहित बालिकाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है।

Qमुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Inter) के तहत छात्राओं को कितनी राशि मिलती है?

ans :- इस योजना के अंतर्गत पात्र इंटरमीडिएट (12वीं) पास अविवाहित छात्राओं को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यह राशि DBT के माध्यम से सीधे छात्र के बैंक खाते में भेजी जाती है।

Qमुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Inter) के लिए कौन पात्र है?

ans :- इस योजना के लिए वही छात्रा पात्र है जो: बिहार राज्य की निवासी हो, 12वीं (Inter) परीक्षा उत्तीर्ण की हो किसी भी division से जैसे: 1st, 2nd या 3rd division और अविवाहित हो। अन्य राज्य की छात्राएं इस योजना के लिए पात्र नहीं होतीं।

Qक्या विवाहित छात्राएं इस योजना के लिए पात्र हैं?

ans :- नहीं, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (इंटरमीडिएट) के लिए केवल अविवाहित छात्राएं ही इस योजना के लिए पत्र हैं। केवल अविवाहित छात्राओं के ही इस योजना का लाभ मिलता हैं।

Qमुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Inter) का पैसा कब मिलेगा?

ans :- आवेदन की जांच और सत्यापन पूरा होने के बाद ही पात्र छात्राओं को ₹25,000 की राशि DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेज दी जाती है।

Qमुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?

ans :- आवेदन का Status चेक करने के लिए इस पेज के ऊपर लिंक वाले सेक्शन मे आधिकारिक लिंक वेबसाईट के लिंक उपलब्द हैं। छात्रा student login वाले लिंक के माध्यम से अपने Application का Status आसानी से चेक कर सकते हैं।

Qक्या एक छात्रा इस योजना का लाभ एक से अधिक बार ले सकती है?

ans :- नहीं, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (इंटरमीडिएट pass) का लाभ प्रत्येक पात्र छात्रा को केवल एक बार ही दिया जाता है। छात्रा दोबारा इस योजना का लाभ नहीं ले सकता हैं।