government resources & citizen services

https://www.grcm.in

GRCM.IN
कोई भी जरूरी अपडेट न छूटे। GRCM.IN के WhatsApp Channel से जुड़ें।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना 2026: पात्रता, लाभ, टूलकिट और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना: यह योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए प्रारंभ की गई है। इसमें पहचान पत्र, कौशल ट्रेनिंग, टूलकिट सहायता और कारोबार के लिए कर्ज का प्रावधान है। इस पेज पर योजना की जानकारी सरकारी दिशा-निर्देशों के आधार पर आसान शब्दों में दी गई है।

Image
image

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना क्या है?

योजना का नाम

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma)

योजना का प्रकार

भारत सरकार की केंद्रीय क्षेत्र की योजना।

संक्षिप्त विवरण

यह योजना उन पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए बनाई गई है। जो अपने हाथों और औजारों से काम करते हैं। जो असंगठित क्षेत्र में स्वरोजगार करते हैं। इस योजना का उद्देश्य उनके हुनर को बेहतर बनाना है। उन्हें आधुनिक औजारों के बारे मे जानकारी दी जाती है। उनके काम की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद दी जाती है। कारोबार को बढ़ाने के लिए कर्ज की सुविधा भी दी जाती है।

योजना में छह मुख्य सुविधाएँ हैं। इनमें PM Vishwakarma Certificate और ID Card, कौशल ट्रेनिंग, टूलकिट प्रोत्साहन, कर्ज सहायता, डिजिटल लेन-देन प्रोत्साहन और मार्केटिंग सहायता शामिल हैं। लाभ सरकारी नियमों और सत्यापन के अनुसार मिलते हैं।

योजना: PM Vishwakarma कुल कर्ज: ₹3 लाख तक WWW.GRCM.IN

योजना के प्रमुख लाभ

पात्र लाभार्थियों के लिए मुख्य सुविधाएँ नीचे दी गई हैं।

  1. PM Vishwakarma Certificate और ID Card
  2. कौशल जाँच और बेसिक ट्रेनिंग
  3. ₹500 प्रतिदिन ट्रेनिंग स्टाइपेंड
  4. ₹15,000 तक टूलकिट प्रोत्साहन
  5. ₹1 लाख तक पहली कर्ज किस्त
  6. ₹2 लाख तक दूसरी कर्ज किस्त
  7. डिजिटल लेन-देन पर प्रोत्साहन
  8. मार्केटिंग और ब्रांडिंग सहायता
सभी लाभ अपने आप नहीं मिलते। हर लाभ की अपनी पात्रता और प्रक्रिया है।

कर्ज की जानकारी

योजना में कर्ज दो किस्तों में दिया जा सकता है।

  1. पहली किस्त: ₹1,00,000 तक
  2. पहली किस्त की वापसी: 18 महीने तक
  3. दूसरी किस्त: ₹2,00,000 तक
  4. दूसरी किस्त की वापसी: 30 महीने तक
  5. लाभार्थी के लिए ब्याज दर: 5%
  6. कर्ज बिना संपत्ति गिरवी रखे उद्यम विकास के लिए है।

ध्यान दें: यह कर्ज है। इसे तय किस्तों में वापस करना होता है।

योजना में शामिल 18 पारंपरिक काम

इस योजना मे लगभग 18 ट्रेड शामिल किया गया हैं। आवेदक का काम इनमें से किसी एक श्रेणी में होना चाहिए।

PM Vishwakarma के 18 ट्रेड
क्रमकाम / ट्रेड
1बढ़ई (Carpenter)
2नाव बनाने वाले (Boat Maker)
3अस्त्र-शस्त्र बनाने या मरम्मत करने वाले (Armourer)
4लोहार (Blacksmith)
5हथौड़ा और औजार बनाने वाले (Hammer and Tool Kit Maker)
6ताला बनाने वाले (Locksmith)
7मूर्तिकार / पत्थर तराशने वाले (Sculptor / Stone Carver)
8सुनार (Goldsmith)
9कुम्हार (Potter)
10मोची / जूता कारीगर (Cobbler / Footwear Artisan)
11राजमिस्त्री (Mason)
12टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाले (Basket / Mat / Broom Maker)
13पारंपरिक गुड़िया और खिलौने बनाने वाले
14नाई (Barber)
15माला बनाने वाले (Garland Maker)
16धोबी (Washerman)
17दर्जी (Tailor)
18मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले (Fishing Net Maker)

सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इस ट्रेड सूची में आगे बदलाव हो सकता है। इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक पोर्टल पर नवीनतम सूची देखें।

Image
image

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता क्या हैं

आवेदक को नीचे दी गई मुख्य शर्तें पूरी करनी होंगी

  • आवेदक की उम्र रजिस्ट्रेशन के दिन कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए
  • आवेदक सूची में शामिल किसी पारंपरिक ट्रेड में काम करता हो
  • काम हाथों और औजारों से किया जाता हो
  • आवेदक असंगठित या अनौपचारिक क्षेत्र में स्वरोजगार करता हो
  • आवेदन के दिन भी वह संबंधित काम में लगा होना चाहिए
  • एक परिवार से केवल एक सदस्य को योजना का लाभ मिल सकता है
  • परिवार में पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल माने गए हैं
  • सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्य पात्र नहीं हैं

पिछले सरकारी कर्ज की शर्त: पिछले 5 वर्षों में PMEGP, PM SVANidhi या MUDRA जैसी समान सरकारी कर्ज योजनाओं से स्वरोजगार या कारोबार के लिए कर्ज लेने वाले व्यक्ति पर रोक लागू हो सकती है। यह अवधि कर्ज मंजूर होने की तारीख से गिनी जाती है। MUDRA और SVANidhi का कर्ज पूरी तरह चुका चुके लाभार्थियों को पात्र माना जा सकता है। आवेदन के समय विभाग इसकी जाँच करेगा।

ट्रेनिंग और टूलकिट सहायता

रजिस्ट्रेशन के बाद लाभार्थी के मौजूदा हुनर का आकलन किया जाता है। इसे Skill Assessment कहा जाता है। इसके बाद बेसिक ट्रेनिंग की प्रक्रिया होती है।

बेसिक ट्रेनिंग

बेसिक ट्रेनिंग लगभग 40 घंटे की होती है। इसे 5 से 7 दिनों में कराया जाता है। इसमें पुराने हुनर को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाता है। आधुनिक औजारों और नई तकनीक की जानकारी भी दी जाती है। सफल प्रशिक्षण के बाद मूल्यांकन और प्रमाणन की व्यवस्था है।

एडवांस ट्रेनिंग

बेसिक ट्रेनिंग के बाद आगे सीखने के इच्छुक लाभार्थी एडवांस ट्रेनिंग ले सकते हैं। इसकी अवधि 15 दिन या 120 घंटे अथवा उससे अधिक हो सकती है। इसमें तकनीक, डिजाइन और कारोबार से जुड़ी जानकारी दी जाती है।

ट्रेनिंग स्टाइपेंड

बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग के दौरान ₹500 प्रतिदिन स्टाइपेंड का प्रावधान है। भुगतान ट्रेनिंग पूरी होने और प्रमाणन के बाद DBT से बैंक खाते में किया जाता है। ट्रेनिंग के दौरान रहने और भोजन की सुविधा भी निःशुल्क देने प्रावधान है।

टूलकिट प्रोत्साहन

स्किल असेसमेंट के बाद ₹15,000 तक टूलकिट प्रोत्साहन दिया जा सकता है। यह e-RUPI या ई-वाउचर के जरिए दिया जाता है। इसका उपयोग तय केंद्रों से बेहतर औजार खरीदने में किया जा सकता है। इसे सीधे नकद सहायता न समझें।

कर्ज सहायता और डिजिटल लेन-देन

योजना में कुल ₹3 लाख तक का उद्यम विकास कर्ज दो किस्तों में मिल सकता है। पहली किस्त ₹1 लाख तक है। इसकी वापसी अवधि 18 महीने तक है। दूसरी किस्त ₹2 लाख तक है। इसकी वापसी अवधि 30 महीने तक है। लाभार्थी के लिए ब्याज दर 5% तय की गई है।

पहली किस्त के लिए Skill Assessment और बेसिक ट्रेनिंग पूरी करना जरूरी है। दूसरी किस्त के लिए पहली किस्त चुकानी होती है। लाभार्थी का कर्ज खाता सही होना चाहिए। इसके साथ कारोबार में डिजिटल लेन-देन अपनाना या एडवांस ट्रेनिंग पूरी करना जैसी शर्तें लागू हैं।

डिजिटल लेन-देन के लिए हर पात्र लेन-देन पर ₹1 प्रोत्साहन का प्रावधान है। एक महीने में अधिकतम 100 पात्र लेन-देन गिने जा सकते हैं। इस तरह अधिकतम ₹100 प्रति माह तक प्रोत्साहन बनता है। भुगतान पात्र लेन-देन के रिकॉर्ड और सरकारी प्रक्रिया पर निर्भर करता है।

Image
image

जरूरी दस्तावेज और जानकारी

रजिस्ट्रेशन के समय नीचे दी गई जानकारी मांगी जाती है।

  • आधार कार्ड और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर।
  • बैंक खाते की जानकारी।
  • राशन कार्ड।
  • परिवार के सदस्यों की आधार जानकारी, यदि राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है।
  • जरूरत पड़ने पर विभाग द्वारा मांगी गई अतिरिक्त जानकारी।

आवेदक का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए। योजना के अलग-अलग चरणों में आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी है।

PM Vishwakarma Yojana में आवेदन कैसे करें?

सरकारी दिशा-निर्देशों में CSC के माध्यम से रजिस्ट्रेशन और पोर्टल पर ऑनलाइन स्व-आवेदन की व्यवस्था दी गई है। आवेदन के लिए ये चरण अपनाएँ।

  1. नजदीकी Common Service Centre (CSC) जाएँ।
  2. आधार, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण और राशन कार्ड की जानकारी दें।
  3. आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन कराएँ।
  4. अपने पारंपरिक काम और परिवार से जुड़ी सही जानकारी भरें।
  5. आवेदन जमा होने के बाद ग्राम पंचायत या शहरी स्थानीय निकाय स्तर पर जाँच होगी।
  6. इसके बाद जिला कार्यान्वयन समिति आवेदन की जाँच और सिफारिश करेगी।
  7. अंतिम मंजूरी स्क्रीनिंग समिति द्वारा दी जाएगी।
  8. मंजूरी के बाद प्रमाण पत्र और ID Card जारी किए जाने की प्रक्रिया होगी।
  9. इसके बाद पात्रता और चरण के अनुसार ट्रेनिंग तथा अन्य लाभ मिलेंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस: सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार नामांकन, CSC के जरिए रजिस्ट्रेशन और प्रमाण पत्र या ID Card जारी करने के लिए लाभार्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाना है।

किसी अनजान व्यक्ति को OTP, बैंक PIN या पासवर्ड न दें। आवेदन की स्थिति केवल आधिकारिक पोर्टल या CSC से जाँचें।

बिहार के आवेदकों के लिए जरूरी जानकारी

PM Vishwakarma भारत सरकार की केंद्रीय योजना है। बिहार के पात्र कारीगर भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसका आधिकारिक नाम “प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना” है। इसे “बिहार मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना” कहना सही नहीं है।

बिहार में रहने वाले आवेदक अपने नजदीकी CSC से मदद ले सकते हैं। आवेदन से पहले 18 ट्रेड की सूची देखें। अपनी उम्र और परिवार से जुड़ी शर्तें भी जाँचें। केवल काम का नाम सूची में होने से लाभ पक्का नहीं होता। बाकी पात्रता और सत्यापन भी जरूरी है।

Image
image

महत्वपूर्ण निर्देश और अस्वीकरण

यह जानकारी कैसे तैयार की गई?

इस लेख को भारत सरकार के PM Vishwakarma Guidelines for Implementation के आधार पर तैयार किया गया है। पात्रता, ट्रेड, ट्रेनिंग, टूलकिट, कर्ज और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी सरकारी दिशा-निर्देशों से ली गई है।

जरूरी सावधानी

योजना के लाभ आवेदन की जाँच और सरकारी मंजूरी के बाद ही मिलते हैं। ₹3 लाख तक की राशि कर्ज है। यह मुफ्त अनुदान नहीं है। ₹15,000 तक टूलकिट प्रोत्साहन ई-वाउचर या e-RUPI के रूप में दिया जाता है। आवेदन से पहले आधिकारिक पोर्टल पर नई सूचना जरूर देखें।

अस्वीकरण

यह पेज सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। नियमों में बदलाव हो सकता है। किसी भी आवेदन या वित्तीय निर्णय से पहले आधिकारिक स्रोत से पुष्टि करें। किसी त्रुटि, बदलाव या नुकसान के लिए GRCM.IN अथवा इसके संचालक जिम्मेदार नहीं होंगे।

Image
image

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

1. प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना किसके लिए है?

यह योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए है। आवेदक को अपने हाथों और औजारों से सूची में शामिल किसी एक ट्रेड में काम करना चाहिए। उसे असंगठित क्षेत्र में स्वरोजगार करना चाहिए। आवेदन के दिन उसकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। अंतिम पात्रता सरकारी सत्यापन के बाद तय होती है।

2. क्या बिहार के लोग PM Vishwakarma Yojana में आवेदन कर सकते हैं?

हाँ। यह केंद्र सरकार की योजना है। बिहार के पात्र कारीगर भी आवेदन कर सकते हैं। योजना का आधिकारिक नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इसे बिहार मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना नहीं कहा जाना चाहिए। बिहार के आवेदक आधिकारिक पोर्टल या नजदीकी CSC के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

3. योजना में कितने रुपये का कर्ज मिल सकता है?

योजना में कुल ₹3 लाख तक के कर्ज का प्रावधान है। पहली किस्त ₹1 लाख तक है। दूसरी किस्त ₹2 लाख तक है। पहली किस्त के लिए बेसिक ट्रेनिंग पूरी करनी होती है। दूसरी किस्त के लिए पहली किस्त चुकाना और अन्य शर्तें पूरी करना जरूरी है। यह कर्ज है, मुफ्त अनुदान नहीं।

4. क्या टूलकिट के लिए ₹15,000 सीधे बैंक खाते में मिलते हैं?

सरकारी दिशा-निर्देशों में ₹15,000 तक टूलकिट प्रोत्साहन का प्रावधान है। यह e-RUPI या ई-वाउचर के जरिए दिया जाता है। इसका उपयोग तय केंद्रों से बेहतर औजार खरीदने के लिए किया जा सकता है। इसलिए इसे सीधे बैंक खाते में नकद मिलने वाली राशि के रूप में नहीं बताना चाहिए।

5. PM Vishwakarma Yojana में आवेदन करने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?

रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाते की जानकारी और राशन कार्ड की जरूरत होती है। यदि राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है, तो परिवार के सभी सदस्यों के आधार नंबर देने पड़ सकते हैं। बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए। विभाग जरूरत के अनुसार अतिरिक्त जानकारी भी मांग सकता है।

6. क्या PM Vishwakarma Yojana में रजिस्ट्रेशन फीस लगती है?

सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार योजना में नामांकन, CSC के जरिए रजिस्ट्रेशन और प्रमाण पत्र या ID Card जारी करने के लिए लाभार्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाना है। यदि कोई व्यक्ति रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे मांगता है, तो पहले आधिकारिक पोर्टल या CSC से पुष्टि करें। किसी अनजान व्यक्ति को OTP या बैंक जानकारी न दें।