government resources & citizen media

https://www.grcm.in

GRCM.IN

RRB (Assistant Loco Pilot) ALP Vacancies 2026

Railway RRB ALP Recruitment 2026

पोस्ट का नाम

RRB Assistant Loco Pilot (ALP) Recruitment 2026

संक्षिप्त विवरण

RRB की तरफ से Assistant Loco Pilot यानि ALP भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं। इस भर्ती के माध्यम से पूरे भारत मे कुल 11,127 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रेलवे की तैयारी कर रहे छात्र एवं छात्राओं के लिए यह एक बहुत बड़ी भर्ती हैं। इस भर्ती मे पूरे भारत के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो भी भारतीय छात्र इस भर्ती के लिए पत्र है। वो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कई छात्र इस रेलवे भर्ती के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब उन छात्रों के लिए यह एक बहुत ही शानदार मौका हो सकता हैं। इस भर्ती मे चयन होने के बाद उम्मीदवारों को ट्रेन संचालन से जुड़ा कार्य दिया जाता हैं। इसलिए रेलवे के इस भर्ती मे मेडिकल और विजन टेस्ट बहुत ही सख्त होता है। जो भी छात्र इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार योग्यता, मेडिक, फीस और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी ध्यान से समझ लेनी चाहिए।

कुल पदों की संख्या: 11,127 post

Railway Recruitment bord (RRB) Assistant Loco Pilot (ALP) Vacancy 2026

https://www.grcm.in

image
image

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents List)

RRB आवेदन प्रक्रिया हेतु आवश्यक दस्तावेज़ों की पूरी सूची – आवेदन करने से पहले सभी जरूरी प्रमाण पत्र और दस्तावेज़ तैयार रखें।
क्रम संख्या दस्तावेज़ का नाम किसके लिए आवश्यक
1 पासपोर्ट साइज़ फोटो / Live Photograph सभी उम्मीदवार
2 हस्ताक्षर (Running Handwriting Signature) सभी उम्मीदवार
3 10वीं / मैट्रिक प्रमाण पत्र (DOB Proof) सभी उम्मीदवार
4 शैक्षणिक / तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र (ITI / Diploma / Degree) सभी उम्मीदवार
5 आधार कार्ड / वैध Photo ID सभी उम्मीदवार
6 SC/ST जाति प्रमाण पत्र SC/ST उम्मीदवार
7 OBC-NCL प्रमाण पत्र OBC उम्मीदवार
8 OBC Self Declaration Form OBC-NCL उम्मीदवार
9 EWS Income & Asset Certificate EWS उम्मीदवार
10 EBC Income Certificate / BPL Card / Izzat MST EBC उम्मीदवार
11 Ex-Serviceman Certificate Ex-Servicemen उम्मीदवार
12 No Objection Certificate (NOC) सरकारी नौकरी करने वाले उम्मीदवार
13 नाम परिवर्तन हेतु Gazette / Legal Document यदि नाम बदला गया हो
14 Medical Self Declaration Report ALP उम्मीदवार (CBAT के समय)

✅ RRB ALP Eligibility Criteria 2026

RRB Assistant Loco Pilot (ALP) भर्ती 2026 हेतु पात्रता (Eligibility) की पूरी जानकारी
क्रम संख्या पात्रता विवरण जानकारी
1 पद का नाम Assistant Loco Pilot (ALP)
2 आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष (01-07-2026 के अनुसार)
3 SC/ST आयु छूट 5 वर्ष
4 OBC (NCL) आयु छूट 3 वर्ष (age relaxation से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए Official Notice चेक करें)
5 राष्ट्रीयता भारत के नागरिक, नेपाल के नागरिक, भूटान के नागरिक या भारत सरकार द्वारा मान्य अन्य पात्र उम्मीदवार
6 शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से निर्धारित तकनीकी योग्यता आवश्यक (विस्तृत योग्यता Annexure-A में दी गई है)
7 रिजल्ट प्रतीक्षारत उम्मीदवार अंतिम परीक्षा का परिणाम प्रतीक्षारत उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते
8 मेडिकल स्टैंडर्ड A-1 मेडिकल स्टैंडर्ड आवश्यक
9 दृष्टि (Vision) दूरी दृष्टि: 6/6, 6/6 बिना चश्मे के
निकट दृष्टि: Sn 0.6, 0.6 बिना चश्मे के
10 रंग पहचान परीक्षण Colour Vision, Binocular Vision, Field of Vision और Night Vision टेस्ट पास करना अनिवार्य
11 LASIK सर्जरी LASIK या आंख की अन्य corrective surgery वाले उम्मीदवार पात्र नहीं हैं
12 महत्वपूर्ण नोट उम्मीदवार आवेदन से पहले आयु, शिक्षा और मेडिकल पात्रता स्वयं जांच लें

RRB ALP 2026 ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में https://www.grcm.in वेबसाइट खोलें और RRB ALP भर्ती 2026 वाले लिंक पर जाएं।
  2. RRB ALP Recruitment 2026 वाला पेज में Important link वाले सेक्शन मे जाए
  3. यदि आपने पहले से अकाउंट बनाया हुआ हैं तो उसी Login ID और Password का उपयोग करके login करें। यदि अकाउंट नहीं बना है तो नया अकाउंट बनाएं।
  4. Create Account विकल्प पर क्लिक करें और उम्मीदवार अपना पूरी जानकारी भरे ठीक उसी प्रकार भरें जैसा 10वीं प्रमाणपत्र में लिखा है।
  5. Account बनाने के बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, पता, श्रेणी (Category), राष्ट्रीयता और अन्य आवश्यक जानकारी सावधानी से भरें।
  6. इसके बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता और तकनीकी योग्यता की जानकारी भरें।
  7. अब अपनी पसंद का केवल एक RRB चुनें। एक बार RRB चयन हो जाने के बाद इसमें बाद में बदलाव नहीं किया जा सकता।
  8. रेलवे जोन और पोस्ट प्राथमिकता सावधानी से चुनें क्योंकि बाद में इसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी।
  9. अब निर्देशों के अनुसार उम्मीदवार अपनी Live Photo Capture करें। धुंधली या गलत फोटो अपलोड करने पर आवेदन अस्वीकार हो सकता है।
  10. इसके बाद उम्मीदवार अपना हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें। हस्ताक्षर Running Handwriting में होना चाहिए।
  11. यदि उम्मीदवार आरक्षण श्रेणी में आते हैं तो संबंधित प्रमाणपत्र की जानकारी सही प्रकार से भरें।
  12. इसके बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  13. फॉर्म भरने के बाद सभी जानकारी दोबारा ध्यान से जांच लें क्योंकि गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
  14. अंतिम चरण में Submit बटन पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म का प्रिंट या PDF सुरक्षित रख लें ताकि भविष्य में उपयोग किया जा सके।

महत्वपूर्ण सूचना

यह जानकारी केवल उम्मीदवारों की सुविधा के लिए तैयार की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार RRB के आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी अवश्य जाँच ले क्यूकि जानकारी समय-समय पर बदल सकती है। किसी भी समस्या के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे। इसीलिए अंतिम निर्णय रेलवे भर्ती बोर्ड नोटिस के आधार पर ही ले।

RRB ALP 2026 आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र की जानकारी जरूर जांच लें। उम्मीदवार आय प्रमाण पत्र, EWS प्रमाण पत्र और NCL प्रमाण पत्र की जानकारी भी पढ़ सकते हैं।

RRB ALP 2026 Application Fee Details

  1. सामान्य (UR), OBC और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है
  2. इन ₹500 में से CBT-1 परीक्षा में शामिल होने पर ₹400 वापस कर दिए जाएंगे
  3. SC, ST, Ex-Servicemen, महिला उम्मीदवार, Transgender, Minority और EBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 है
  4. इन श्रेणियों के आवेदकों को CBT-1 परीक्षा में शामिल होने पर पूरा ₹250 वापस किया जाता हैं
  5. केवल वही उम्मीदवार Application Fee Refund के लिए योग्य होंगे जो CBT-1 परीक्षा में उपस्थित होंगे।

RRB ALP 2026 Payment कैसे करें

  • आवेदन शुल्क केवल Online Mode से जमा किया जा सकता है।
  • Internet Banking
  • Debit Card
  • Credit Card
  • UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM UPI आदि) के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है

RRB ALP 2026 Refund Rules

Refund केवल उसी बैंक खाते में भेजा जाएगा जो उम्मीदवार के Aadhaar से लिंक (Aadhaar Seeded Account) होगा। चेक करे की आपका आधार किस बैंक खाते से जुड़ा हुआ हैं क्लिक करें

RRB ALP 2026 महत्वपूर्ण तिथियाँ

  1. Employment news तिथि: 21 मार्च 2026
  2. Online आवेदन शुरू: 15/05/2026
  3. Online आवेदन की अंतिम तिथि: 14/06/2026
  4. Application फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि: 16/06/2026
  5. फॉर्म सिधार करने की तिथि: 17/06/2026 से 26/06/2026 तक

RRB ALP Recruitment 2026 महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

Q 1.RRB ALP Recruitment 2026 में कुल कितनी वैकेंसी निकली है?

ans:- RRB ALP Recruitment 2026 में कुल 11127 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती उन छात्राओं और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो रेलवे में तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। Assistant Loco Pilot रेलवे की महत्वपूर्ण पोस्ट मे से एक हैं। इस भर्ती में पूरे भारत के अलग-अलग रेलवे जोन के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Q 2.RRB ALP Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों को कब तक आवेदन कर लेना चाहिए?

ans :- इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2026 रखी गई है। उम्मीदवारों को अंतिम दिनों का इंतजार नहीं करना चाहिए। कई बार अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण वेबसाइट का सर्वर स्लो हो सकता है। इससे फॉर्म जमा करने में परेशानी आ सकती है। इसलिए समय रहते आवेदन पूरा करना अधिक सुरक्षित और सही तरीका माना जाता है।

Q 3.क्या रेलवे ALP भर्ती में नेगेटिव मार्किंग होगी?

ans :- हाँ, रेलवे ALP भर्ती के CBT-1 और CBT-2 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग रखी गई है। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को बिना सोचे अनुमान लगाकर उत्तर नहीं देना चाहिए।

Q 4.क्या महिला उम्मीदवार रेलवे ALP भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं?

ans :- हाँ, महिला उम्मीदवार पूरी तरह से रेलवे ALP भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। वर्तमान समय में बड़ी संख्या में महिला उम्मीदवार रेलवे के तकनीकी और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर रही हैं। अगर उम्मीदवार के पास जरूरी योग्यता और मेडिकल फिटनेस है तो वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती है।