government resources & citizen media

https://www.grcm.in

GRCM.IN

Voter ID card: online बनवाने, download करने और status देखने की पूरी प्रक्रिया

पोस्ट का विवरण/Post Details ECI: election cemmission of india

पोस्ट का नाम/Post Name:

Voter ID Card Information ECI: election commission of india

संक्षिप्त विवरण/Short Details:

वोटर आईडी कार्ड भारत में एक महत्वपूर्ण सरकारी पहचान पत्र है। यह भारत सरकार के निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी किया जात है। यह कार्ड जिस नागरिक के पास होता है उसे चुनाव में मतदान करने का अधिकार मिलता है। voter ID card का उपयोग पहचान और पते के प्रमाण के रूप में भी किया जाता है। इस दस्तावेज का उपयोग सरकारी सेवाओं जैसे अन्य आधिकारिक कार्यों में भी किया जाता है। इस पेज पर आपको वोटर आईडी कार्ड से जुड़ी आवश्यक जानकारी जैसे आवेदन कैसे करे इसकी प्रक्रिया क्या है, इसे बनाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज की आवश्यकता होती है, सुधार करने की क्या प्रक्रिया है और अन्य जरूरी जानकारी सरल भाषा में मिलेगी।

National Voters’ Services Portal / ECI : election commission of india

WWW.GRCM.IN

वोटर आईडी कार्ड क्या है? / About Voter ID Card / election commission of india

भारत निर्वाचन आयोग ने भारत के सभी नागरिकों के लिए ऑनलाइन वोटर आइडी कार्ड आवेदन करने की सुविधा शुरू की है। वैसे भारतीय नागरिक जिसका उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है। वो सब voter ID card के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। आवेदक का अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है।

आवेदक को अपने निवास से जुड़ी प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ सकती है जैसे की निवास प्रमाण पत्र या राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों की। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए नीचे लिंक वाले सेक्शन मे आधिकारिक वेबसाईट का लिंक दिया हुआ है। आप वहाँ से सीधे आधिकारिक वेबसाईट पर पहुच कर मतदाता पहचान पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

  1. मतदाता पहचान पत्र को पहचान प्रमाण के रूप मे भी उपयोग किया जाता है ।
  2. इस दस्तावेज के माध्यम से भारतीय नागरिक को मतदान करने का अधिकार प्राप्त होता है।
  3. इसका उपयोग कई जगहों पर किया जाता है। जैसे वोट देने मे, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने मे और पहचान प्रमाण के रूप में भी किया जाता है ।
Image
image

संक्षिप्त जानकारी / Short Details

  1. यह सुविधा भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा शुरू किया गया है
  2. जिस भारतीय नागरिक का उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है। वो उसे आसानी से बना सकता है
  3. मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए आवेदक को आधार कार्ड, पता प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यक होती है
  4. आवेदक को Form 6 को सही तरीके से भरकर NVSP पोर्टल पर सबमिट करना होता है
  5. आधिकारिक वेबसाईट का लिंक नीचे लिंक वाले सेक्शन मे उपलब्द है

क्या NRI मतदाता पहचान पत्र बनवा सकते हैं

मतदाता पहचान पत्र केवल भारत में सामान्य रूप से रहने वाले नागरिकों के लिए बनाया जाता है। NRI भारत के नागरिक होते हैं, लेकिन वे भारत में स्थाई रूप से निवास नहीं करते। इसी कारण उन्हें “साधारण भारतीय निवासी” नहीं माना जाता। इसलिए NRI सीधे तौर पर वोटर आईडी कार्ड नहीं बना सकते। यदि कोई ऐसा NRI भारत नागरिक है जो भारत लौट चुका है और वह स्थायी रूप से भारत मे रहने लगा है, तो वह साधारण निवासी की श्रेणी में आ जाता है। इसके बाद वह आसानी से वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। इस प्रकार, NRI तभी मतदाता पहचान पत्र बनवा सकता है जब वह भारत में स्थायी रूप से रहने लगे। जो भारत का स्थाई नागरिक है सिर्फ वही मतदाता पहचान पत्र बना सकता है।

भारतीय निवासियों के लिए वोटर आइडी कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  1. आधार कार्ड
  2. पासपोर्ट साइज फोटो
  3. जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट
  4. निवास प्रमाण पत्र
  5. परिवार के मुखिया का नाम
  6. मोबाइल नंबर
  7. ईमेल आईडी (यदि हो)
  8. फॉर्म 6 (ऑनलाइन भरना होता है)

मतदाता पहचान पत्र के लिए पात्रता

  1. आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए ।
  2. आवेदक आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए ।
  3. स्थायी निवास प्रमाण होना चाहिए ।

वोटर आईडी कार्ड पर कौन-कौन सी जानकारी दर्ज होती है

  1. आवेदक का पूरा नाम
  2. लिंग
  3. जन्म तिथि
  4. पता(address)
  5. मतदाता पहचान संख्या
  6. पासपोर्ट साइज़ फोटो

आयु सीमा

  1. न्यूनतम 18 वर्ष
  2. कोई अधिकतम सीमा नहीं

वोटर आईडी कार्ड के लाभ

  1. इससे वोट देने का अधिकार प्राप्त होता है।
  2. इसका उपयोग पहचान प्रमाण के रूप मे किया जा सकता है।
  3. सरकारी योजनाओं का लाभ लाभ उठाने मे इसका उपयोग किया जाता है।
  4. यह पासपोर्ट बनवाने में सहायक होता है।
Image
image

आवेदन कहां करें

  1. राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल/ NVSP portal के माध्यम से
  2. राज्य निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट से आवेदन कर सकते है।
  3. आप अपने नजदीकी CSC सेंटर से भी बना सकते है।

प्रोसेसिंग समय और वैधता

  1. प्रोसेसिंग समय 15-30 दिनों का समय लगता सकता है।
  2. वैधता आजीवन(इसकी वैधता पूरे जीवन भर की होती है)

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले नीचे लिंक वाले सेक्शन मे जाए।
  2. वोटर आइडी कार्ड ऑनलाइन आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से लॉगिन करें
  4. Form 6 भरें (नया वोटर ID हेतु)
  5. आवश्यक जानकारी और दस्तावेज़ अपलोड करें
  6. सभी जानकारी सही से जांचें और सबमिट करें
  7. सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद आवेदन नंबर नोट करें

Disclaimer

यह वेबसाइट किसी भी सरकारी विभाग से संबद्ध नहीं रखता है। यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना और जागरूकता के उद्देश्य से और विस्तार करके दी गई है, जिससे आवेदक को समझने मे आसानी हो। किसी भी प्रकार का कदम उठाने से पहले आधिकारिक वेबसाईट या आधिकारिक स्रोतों से अवश्य जाँच ले। क्यूकि नियम, शूल्क समय के साथ बदल सकता है।

FAQs / वोटर आईडी कार्ड से जुड़े सवाल

Q 1.वोटर आईडी कार्ड क्या है?

वोटर आईडी कार्ड भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के द्वारा जारी किया जाता है। यह एक पहचान के रूप मे भी काम आता है। जो 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोट देने का अधिकार प्रदान करता है।

Q 1.नया voter ID card कौन बनवा सकता है?

कोई भी भारतीय नागरिक जिसका आयु कम से कम 18 वर्ष हो चुका हो, वह नए वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।

Q 1.नया voter ID card बनवाने के लिए (फॉर्म 6) कैसे भरें?

आप ECI के अधिकारीक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन 'Form 6' भर सकते हैं। ऊपर लिंक वाले सेक्शन मे अधिकारी वेबसाईट का लिंक दिया हुआ है। वहाँ से आप आधिकारिक वेबसाईट पर विज़िट करके अपना मतदाता पहचान पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Q 1.डिजिटल वोटर आईडी कैसे डाउनलोड करें?

यदि आपका मोबाइल नंबर आपके वोटर आईडी कार्ड से जुड़ा हुआ है, तो आप आधिकारिक वेबसाईट पर लॉगिन करके अपना मतदाता पहचान पत्र PDF के रूप मे डाउनलोड कर सकते हैं।

Q 1.वोटर आईडी आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद एक 'रेफरेंस नंबर' (Reference Number) मिलता है जिसका उपयोग करके आप वोटर सर्विस पोर्टल पर 'Track Application Status' से स्थिति जांच सकते हैं।